लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

Betul News : बैतूल जिले के कई क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद सतपुड़ा, चंदोरा और पारसडोह डैम के गेट खोले गए।

Betul News

Betul News : जिले के कई क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद सतपुड़ा, चंदोरा और पारसडोह डैम के गेट खोलने पड़े। चंदोरा में फैली अफवाह के बाद थोड़ी देर हड़कंप की स्थिति रही, लेकिन बाद में सब कुछ सामान्य निकला। सारणी स्थित सतपुड़ा डैम के 7 गेट 5-5 फुट तक खोले गए। इससे तवा नदी में जल स्तर बढ़ गया। इस बारिश के सीजन में पहली बार डैम के 7 गेटों को पानी की ज्यादा आवक के चलते प्रबंधन को खोलना पड़ा है।

पारसडोह और चंदोरा डैम के गेट भी रात को खोलकर सुबह 5 बजे बंद कर दिए गए। सतपुड़ा बांध इस समय फुल वाटर लेवल 1433 एफआरएल लेवल पर है। सारणी क्षेत्र में अब तक 914 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकि बीते 24 घंटे में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। तवा नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए डैम प्रबंधन ने देर रात डैम के 7 गेट 5 फुट खोल दिए थे। गेट सुबह 5.30 बजे तक पांच-पांच फुट खुले रखे गए थे। उन्हें आज सुबह 8 बजे घटाकर 1 फुट कर दिया गया। अब तक डैम से 8549 एमसीएफटी पानी छोड़ा गया है।

मुलताई के पट्टन क्षेत्र में 42 मिलीमीटर बारिश के बाद कल देर शाम ताप्ती नदी पर स्थित चंदोरा डैम के 4 गेट शाम 6 बजे खोले गए थे। उन्हें रात 2 बजे बंद कर दिया गया। इधर इसी नदी पर बने पारसडोह डैम के भी 2 गेट 33 सेंटीमीटर देर रात खोले गए। पानी की बढ़ती आवक के बाद इन्हें बढ़ाकर 3 गेट दिया गया। इन्हें 90 सेंटीमीटर खोला गया। सभी सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार शाम को ताईखेड़ा गांव में किसी ने अफवाह उड़ा दी कि चंदोरा डैम के गेट नहीं खुल रहे हैं। इसके बाद यहां दर्जनों ग्रामीण एकत्रित हो गए और डैम के गेट खोलने की मांग करने लगे। कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश से डैम का वाटर लेवल 685.71 पर पहुंच गया था। इससे भी ग्रामीण घबरा गए थे। मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी और फिर देर शाम साढ़े 6 बजे इसके 4 गेट खोले गए। यह रात 2 बजे तक खुले रहे।